फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP police constable Tejveer singh goes viral in Baghpat after singing folk song in a funny way

Baghpat: यूपी पुलिस के सिपाही तेजवीर के गीत सोशल मीडिया पर मचा रहे धूम, सुनकर आप भी कह उठेंगे-वाह! क्या बात है

Thu, 19 Jan 2023 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Jan 2023 01:12 PM IST
सार

लिखो मेरी रपट दरोगा जी..., बागपत में तैनात सिपाही तेजवीर सिंह बिधूड़ी के गीतों ने यू-ट्यूब व सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। अभी तक लाखों लोग उनके गाने को देख चुके हैं। मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले तेजवीर सिंह बिधूड़ी बागपत में पुलिस लाइन में कई वर्ष से तैनात हैं।

विज्ञापन
UP police constable Tejveer singh goes viral in Baghpat after singing folk song in a funny way
गीत सुनाते हुए सिपाही तेजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत पुलिस लाइन में तैनात सिपाही तेजवीर सिंह बिधूड़ी के गीत लिखो मेरी रपट दरोगा जी, घरवाली ने दिया पटक दरोगा जी ने यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इससे पहले तेजवीर सिंह बिधूड़ी के गीत मैने बहू बदल दी चार.., भी खूब चर्चित हुआ था और उसे 86 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा हैं। 
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के गुलावठी में बरमदपुर गांव के रहने वाले तेजवीर सिंह बिधूड़ी पिछले सात साल से बागपत पुलिस लाइन में तैनात हैं। तेजवीर सिंह को गाने का बचपन से शौक है और वह स्कूल में पढ़ाई के समय से ही गीत गाने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वह यूपी के कई जिलों समेत हरियाणा व राजस्थान तक रागिनी कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। लेकिन तेजवीर सिंह बिधूड़ी छह साल पहले तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बागपत पुलिस लाइन में परेड के दौरान अपने साथी सिपाहियों संग मैने बहू बदल दी चार..., गीत गाया था। इस गीत ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड किया था। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मुकाबले के तीसरे दिन UP की शानदार शुरुआत, अरविंद मल्लपा बांगरी होंगे मुजफ्फरनगर के DM
 

तेजवीर का गीत विदेशों में भी खूब देखा गया
तेजवीर सिंह बिधूड़ी का सबसे पहले मैंने बहू बदल दी चार, पर एक न ढंग की आई.., गीत चर्चित हुआ। यह गीत विदेशों तक में यू-ट्यूब पर खूब देखा गया। तेजवीर ने अब लिखो मेरी रपट दरोगा जी, घरवाली ने एकदम से दिया पटक दरोगा जी, पकड़कर पांव घसीटे, गाल मेरे दोनों पीटे, कांप रही थर-थर काया, पिटन तै मैं शर्माया.., गाया है जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके साथ ही जंतर-मंतर पर पहुंच गए, ब्याह के भूखे करन लगे हड़ताल, और हमको भी जोरू चाहिए, हमारी भी होनी चाहिए ससुराल.., भी काफी देखा जा रहा है। 
 
एसपी ने किया प्रोत्साहित
एसपी नीरज कुमार जादौन ने तेजवीर सिंह बिधूड़ी के पुलिस की ड्यूटी बखूबी करने के साथ ही गीत गाने को लेकर प्रोत्साहित किया। एसपी ने उनको कहा कि वह गीत गाकर मनोरंजन करते रहें, लेकिन पुलिस की छवि का ध्यान भी रखें। जिससे कभी किसी कारण से पुलिस की छवि पर असर न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed