फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Fri, 20 Jan 2023 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Jan 2023 12:03 AM IST
खास बातें

मेरठ के भामाशाह पार्क क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी मैच के मुकाबले का आज तीसरा दिन है। ओडिशा की टीम ने 15 ओवर में 61 रन बनाए हैं। क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रवीण कुमार भी स्टेडियम पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live:Ranji Match third day today, read latest news in hindi
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:29 PM, 19-Jan-2023
सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी में बुधवार देर रात एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर एक दुकानदार की जमकर पिटाई की। वहीं हमलावरों ने कॉलोनी में जमकर पथराव किया। साथ ही हवाई फायरिंग भी की। यह घटना पास के मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

कंकरखेड़ा की न्यू गोविंदपुरी निवासी नीरज यादव ने बुधवार तेरा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी न्यू गोविंदपुरी में डेयरी की दुकान है। डेरी के पास में ही उन्होंने परचून की दुकान कर रखी है। जिस पर उनका बेटा श्रेष्ठ यादव बैठता है। पीड़ित का आरोप है कि बुधवार देर रात में कासमपुर निवासी आशीष अपने दोस्त के साथ दुकान पर सिगरेट पीने के लिए आया था। दुकानदार ने आरोपी युवक से सिगरेट के पैसे मांगे थे। जिसके बाद आरोपी ने सिगरेट के पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने एक दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने पीड़ित दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित की दुकान पर पथराव भी कर दिया। वहीं बीच-बचाव में आए पीड़ित दुकानदार के दोस्त नितिन पर भी आरोपियों ने हमला किया। नितिन के पिता दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मारपीट में पीड़ित दुकानदार के घुटने में गंभीर चोट आ है।

वहीं आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना पास के मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आशीष व उसके साथियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे।
04:53 PM, 19-Jan-2023

मेरठ के भामाशाह पार्क में तीसरे दिन का खेल 4:09 बजे समाप्त हो गया। कप्तान सुभ्रांशु सेनापति 91 रन और अनुराग सारंगी 52 रन बनाकर क्रीज पर है। उधर, मौसम भी खराब हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
04:48 PM, 19-Jan-2023
ट्रक व बाइक की टक्कर, युवक की मौत
 
बिजनौर जनपद के स्योहारा में नूरपुर रोड स्थित ग्राम सरकड़ी की नहर की पुलिया के पास बाइक व ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार निकुल (22) पुत्र हरिराज की मौत हो गई। निकुल किसी कार्य से अपनी एक रिस्तेदारी में ग्राम टांडा जा रहा था।

मृतक निकुल के भाई राहुल ने बताया कि आगामी 30 जनवरी को निकुल का लग्न रिस्ता व छह फरवरी को शादी होनी थी। निकुल की शादी नूरपुर के गांव चांगीपुर पुरेनी से तय हो चुकी थी। निकुल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं शादी की सभी खुशियां गम में तब्दील हो गईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
04:09 PM, 19-Jan-2023

मीरापुर में घायल मिस्त्री की जानसठ अस्पताल में मौत

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कैंटर की टक्कर लगने से  बाइक सवार मिस्त्री घायल हो गया। घायल  की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ नोकझोंक  हुई।  पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।  गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के अंदर ही शव को रखकर पुलिस को उठाने से मना कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी संतर पाल (40) कस्बा मीरापुर में बिजलीघर के सामने कार डेंटिंग पेंटिंग की दुकान चलाता था । गुरुवार को वह बाइक से मीरापुर कस्बे में कार का सामान लेने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते हुए टैंकर ने बाइक में टक्कर मारदी, जिससे  मिस्त्री संतर पाल को घायल हो गया। घायल  को एंबुलेंस से जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर मिस्त्री की मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप  लगाया।
03:53 PM, 19-Jan-2023
रणजी मैच में ओडिशा ने पहली पारी की लीड उतार दी है। ओडिशा ने 136 रन को पार कर लिया है। 38 ओवर में 1 विकेट खोकर 146 रन ओडिशा की टीम बना चुकी है। कप्तान सुभ्रांशु सेनापति 91 रन और अनुराग सारंगी ने 46 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
03:47 PM, 19-Jan-2023

विदुर कुटी पर पौलेंड के नागरिकों ने चखा खिचड़ी का स्वाद

पौलेंड के नागरिक स्थानीय लोगों के साथ - फोटो : अमर उजाला
पोलैंड से आए दो विदेशी पर्यटकों की नाव बिजनौर में विदुर कुटी गंगा घाट पर खराब हो गई। नाव खराब होने के कारण दोनों विदेशी पर्यटकों ने गंगा के किनारे स्थित महाराज हरि ओम पुरी की कुटिया पर रात में विश्राम किया। लगभग 1 सप्ताह पूर्व गंगा की यात्रा पर निकले माइक और उनके मित्र जिगी जिन्होंने ऋषिकेश से अपनी गंगा यात्रा प्रारंभ की थी। उनकी नाव बुधवार को विदुर कुटी गंगा किनारे आकर खराब हो गई थी। इस कारण दोनों पर्यटकों ने स्वामी हरि ओम पुरी की कुटिया में रात्रि विश्राम कर भोजन मे खिचड़ी, दाल, रोटी व फलों आनंद लिया। वहीं रात में भोजन की व्यवस्था महाराज हरि ओम पुरी ने की। इन्हें रात के भोजन में खिचड़ी का भोजन परोसा गया। दोनों ही पर्यटकों ने क्षेत्र को बहुत ही शांतिप्रिय बताते हुए खाने की तारीफ की।

बता दें कि दोनों विदेशी पर्यटक जो कि पोलैंड से गंगा यात्रा पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा को सुखद बताते हुए कहा कि यह उनकी यात्रा 20 दिन तक चलेगी और वह यहां से आगे गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट जाने की तैयारी किसी टैक्सी द्वारा कर रहे हैं। आज दोपहर के खाने में पंडित राजकुमार के द्वारा पर्यटकों को दाल-चावल व रोटी का भोजन खिलाया गया जिसे पर्यटक बहुत ही चाव से खा रहे थे और अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 19-Jan-2023

बिजनौर में किसानों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के नगीना में द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के गन्ना तौल लिपिकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। जिसके चलते  मिल के सभी गन्ना क्रय केंद्रों की गन्ना तौल बंद हो गई। गन्ना तौल बंद होने पर गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तौल लिपिकों का मिल प्रबंधन से वार्ता पहले दिन बेनतीजा रही थी।

मंगलवार की देर शाम  द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के समस्त गन्ना तौल  लिपिक फोरलेन हाईवे पर ग्राम कालाखेड़ी के निकट बने एक बैंकट हाल में एकत्र हुए और अपनी विभिन्न मांगों जैसे नौकरी में नियमितीकरण, क्रय केंद्रों पर जाने के लिए बाइक का माइलेज, वेतन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर चले गए थे। तौल लिपिकों ने बुधवार को समस्त गन्ना  क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल बंद कर दी गई। जो कि गुरुवार को भी जारी रही। लिपिकों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगी।
01:59 PM, 19-Jan-2023
सुरेश रैना को प्रतीकचिन्ह भेंट करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला
रणजी मैच में दूसरी पारी में ओडिशा 15 ओवर में एक विकेट पर 126 रन बनाए हैं। वहीं क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रवीण कुमार भी भामाशाह पार्क पहुंचे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें मेरठ में बना बैट प्रतीकचिन्ह के रूप में भेंट किया।
01:48 PM, 19-Jan-2023

भाई को धमकी देकर सौतेली बेटी से करता रहा दुष्कर्म

मेरठ के लिसाड़ीगेट में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेली बेटी से पिता दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके बडे़ भाई की हत्या की धमकी देता था। बुधवार को पीड़िता किशोरी ने अपनी बहन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट निवासी किशोरी 17 अपनी बड़ी बहन के साथ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। किशोरी के मुताबिक, पांच साल पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले किशोरी की मां की मौत के बाद पिता ने एक अन्य महिला से निकाह कर लिया और किशोरी की मां के मकान में ही रहने लगा। किशोरी का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बुधवार को किसी तरह बंधन मुक्त होकर किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
01:21 PM, 19-Jan-2023

लिसाड़ीगेट मे अवैध पशु कटान पकड़ा, तीन हिरासत में लिए

मेरठ के लिसाड़ीगेट पुलिस ने गोकशी की सूचना पर  श्याम नगर भूरा और तारापुरी में मकान पर छापेमारी भारी मात्रा में मीट बरामद तीन लोगों को हिरासत मे लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक श्याम नगर और तारापुरी में गोकशी की सूचना पर छापेमारी कर बड़ी तादाद में अवैध मीट बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया कि गुरुवार सुबह लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद दो स्थानों छापेमारी की। पुलिस ने मौके से अवैध मीट, हथियार व रस्सी बरामद की है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मीट का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed