फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Team reached Barnawan for excavation

उत्खनन के लिए बरनावा पहुंची टीम

Wed, 03 Jan 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Wed, 03 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Team reached Barnawan for excavation
बिनौली क्षेत्र के लाक्षाग्रह बरनावा पर होने वाले उत्खन्न के लिए पुरात्तव विभाग की टीम ने डाला डेरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदियों से राज बने बरनावा के लाक्षागृह से अब पर्दा उठाने की तैयारी शुरू हो गई है। पुरातत्व संस्थान की टीम ने बरनावा में डेरा डाल लिया है। उत्खनन के लिए साइट मैप तैयार किया जा रहा है। टेंट लगा दिए गए हैं। खुदाई के लिए अब जगह चिन्हित करने की कवायद शुरू हो गई है। हिंडन नदी के किनारे क्षेत्र चिन्हित कर शीघ्र ही खुदाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बरनावा में उत्खनन की मंजूरी दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम उत्खनन करेगी। पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल को यहां उत्खनन के लिए लाइसेंस दिया। 
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने बरनावा टीले का 20 दिसंबर को सर्वे किया । मंगलवार को विभाग की सर्वेयर टीम पहुंच गई। बरनावा में उत्खनन स्थल के पास टेंट लगा दिए गए हैं। टीम के साथ पहुंचे सहायक पुरातत्वविद बीएस फोनिया, वीके राय, मोहन सिंह, आरके नौटियाल और सुनील कुमार ने बताया कि खुदाई के शुरू में 15 मजदूर लगाए गए हैं। सर्वे के बाद यहां उत्खनन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों के बीच भी उत्सुकता फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्खनन के बाद हकीकत सामने आने की उम्मीद
सदियों बाद भी महाभारत और उससे जुड़ी किस्से कहानी लोगों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बने हैं। लाक्षागृह बागपत के बरनावा में था या फिर देहरादून के लाखा मंडल में इस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बरनावा में हिंडन किनारे उत्खनन में नतीजों से इस सवाल का जवाब भी मिल सकता है। बरनावा में किस काल की सभ्यता मिलती है, अब इतिहासकारों की नजर इस पर टिकी हुई है।

बागपत के बरनावा का पूरा क्षेत्र ही नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में भी महाभारत काल के अवशेष हैं। इस बात की पुष्टि इस वजह से भी होती है, क्योंकि यह पूरा क्षेत्र कुुरुक्षेत्र और हस्तिनापुर के बीच में पड़ता है। उत्खनन का कार्य शुरू हो जाने से यहां लाक्षागृह की हकीकत भी सामने आएगी। बरनावा का यह पर्यटक स्थल हिंडन और कृष्णा नदी से घिरा हुआ है।

इसके पास ही शेखपुरा में दोनों नदियां एक हो जाती हैं। टीले पर गुंबद हैं और यहीं से एक गुफा निकलती है। सालों से यही मान्यता है कि पांडव यहां के लाक्षागृह में रुके थे और महात्मा विदुर ने उन्हें सुरंग के रास्ते बचाया था। बरनावा गांव की जमीन में दफन गुत्थियों को भी अब बाहर निकाला जाएगा।

बरनावा टीला पहले ही संरक्षित गुफाओं की लिस्ट में शामिल हैं। बरनावा टीले पर करीब 22 बार शोध संस्थान के विद्यार्थियों और इतिहासकारों की टीम सर्वेक्षण पूर्व में कर चुकी है। यहां से चित्रित धूसर मृद भांड संस्कृति, कुषाण, गुप्त और राजपूत सभ्यताओं के प्रमाण पहले से प्राप्त होते रहे हैं।

उधर, देहरादून की विकासनगर तहसील के लाखा मंडल क्षेत्र के लोग वहां भी लाक्षागृह का दावा करते हैं। देहरादून में ग्रामीण कई प्रमाण देते हैं। इतिहासकारों को उम्मीद है कि उत्खनन से इतिहास की परतें जरूर हटेंगी।

सिनौली, चंदायन और अब बरनावा
बिनौली। वर्ष 2005 के सितंबर माह में सिनौली में खुदाई का कार्य कराया गया था। यहां हड़प्पा कालीन शवदान गृह मिला। इससे इस क्षेत्र में हड़प्पा कालीन सभ्यता की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में चंदायन गांव में उत्खनन का कार्य केंद्र सरकार करा चुकी है।


चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति, कुषाण काल, गुप्त और राजपूत सभ्यता के प्रमाण भी मिल चुके हैं। निदेशक पुरावशेष डॉ. डीएन डिमरी ने बताया कि उत्खनन का उद्देश्य यह जानना है कि इस क्षेत्र में किन-किन सभ्यताओं के अवशेष हो सकते हैं। यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि बरनावा का महाभारत काल से कितना और कैसा संबंध रहा है। पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल के निर्देशन में क्षेत्र में खुदाई का कार्य किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed