फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sachin jumps to seventh place in world rankings

Baghpat News: वर्ल्ड रैंकिंग में छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंचे सचिन

Mon, 29 Sep 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 29 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sachin jumps to seventh place in world rankings
भारतीय भाला फेंक ​खिलाड़ी सचिन यादव - फोटो : mathura
बागपत। भाला फेंक की वर्ल्ड रैंकिंग में खेकड़ा के सचिन यादव ने बड़ी छलांग लगाई है और वह 17वें से सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो के बाद यह रैंकिंग जारी की गई है। नीरज चोपड़ा दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इसमें भारत के नाम एक उपलब्धि जरूर जुड़ गई और टॉप टेन में भारत के दो खिलाड़ी शामिल हैं जो पहली बार हुआ है।
सचिन यादव लगातार बेहतर प्रदर्शन करके रैंकिंग को सुधार रहे हैं। सचिन दो सितंबर की वर्ल्ड रैंकिंग में 1226 अंकों के साथ 17वें स्थान पर थे। इसके बाद टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेली गई और वहां सचिन ने 86.27 मीटर भाला फेंककर इतिहास रचा।
विज्ञापन

उन्होंने ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम को भी पीछे छोड़ा था। अपने इस प्रदर्शन से सचिन अब जारी हुई वर्ल्ड रैंकिंग में 1298 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed