{"_id":"6aa291d310d79df12802ef0f","slug":"two-people-returning-from-a-temple-were-attacked-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158519-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंदिर से पूजा कर वापस आ रहे दो लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंदिर से पूजा कर वापस आ रहे दो लोगों पर हमला
विज्ञापन
-पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। अंगदपुर जौहड़ी गांव में शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
शिकायतकर्ता पंडित शिवहरी शर्मा ने बताया कि यह घटना आठ सितंबर को हुई थी। उनके पिता कृष्णपाल और वंश शिव मंदिर से घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही विजय श्योराण ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष्णपाल मामूली घायल हुए, जबकि वंश को गंभीर चोटें आईं। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। पुलिस ने विजय श्योराण उर्फ बिजार के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।