{"_id":"6aa290c6b091c800e805e485","slug":"listening-to-the-discourses-of-jain-saints-leads-to-enlightenment-ankit-shastrilistening-to-the-discourses-of-jain-saints-leads-to-enlightenment-ankit-shastri-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-158517-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन संतों के प्रवचन सुनने से होता है ज्ञान प्राप्त : अंकित शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन संतों के प्रवचन सुनने से होता है ज्ञान प्राप्त : अंकित शास्त्री
विज्ञापन
-बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में हुअर शांति विधान
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को शांति विधान संपन्न हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन किया।
मंदिर में श्रीजी को विराजमान करने का सौभाग्य संजय कुमार जैन को प्राप्त हुआ। उन्हें प्रथम शांतिधारा करने का अवसर भी मिला। पंडित अंकित शास्त्री ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जैन संतों के प्रवचन सुनने से व्यक्ति अंधकार से मुक्त होता है। इससे सत्य की समझ और ज्ञान की प्राप्ति होती है। शास्त्री ने बताया कि जिन प्रवचन के बिना जीव मोक्ष मार्ग से भटक जाता है। विधान में राकेश जैन, संजय जैन, प्रमोद जैन, संजीव जैन, ममता जैन, सिद्धार्थ जैन और अपूर्व जैन उपस्थित रहे।