{"_id":"6aa29e8224a342c00b01b23d","slug":"policeman-accused-of-demanding-money-and-threatening-to-send-him-to-jail-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-158521-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिसकर्मी पर रुपये मांगने और जेल भिजवाने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिसकर्मी पर रुपये मांगने और जेल भिजवाने की धमकी का आरोप
विज्ञापन
-कृष्णा नगर के रहने वाले सुमित शर्मा ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के कृष्णा नगर निवासी सुमित शर्मा ने बालैनी थाने के एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिसकर्मी पर रुपये मांगने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी को दी गई।
सुमित शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले बालैनी मार्ग पर एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका था। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली चलाने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। जेल जाने से बचने के लिए उनसे रुपयों की मांग की गई। शर्मा के अनुसार जब उन्होंने रुपये देने से इन्कार किया तो पुलिसकर्मी उनके घर आया। वहां उसने शर्मा के पिता को उनके बेटे का एनकाउंटर कर जेल भेजने की धमकी दी।
क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।