फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pitbull attacks man

Baghpat News: पिटबुल ने व्यक्ति पर किया हमला

Sun, 12 May 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 12 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Pitbull attacks man
बड़ौत। कांशीराम कालोनी मलकपुर रोड पर शुक्रवार देर रात एक पिटबुल कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पिटबुल ने व्यक्ति के नाजुक अंग को काटकर घायल कर दिया। व्यक्ति को सीएचसी से नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। घायल की पत्नी ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी मलकपुर रोड में सुभाष अपनी पत्नी अनिता व बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार की रात अचानक उनके घर में पिटबुल नस्ल का कुत्ता घुस गया। जिसने सुभाष पर हमला कर उसके नाजुक अंग को काटकर जख्मी कर दिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाठी-डंडों से वार कर कुत्ते को वहां से भगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में सीएचसी से नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। इस मामले मेें घायल व्यक्ति सुभाष की पत्नी अनिता ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed