फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are troubled by waterlogging and filth due to lack of drainage.

Baghpat News: पानी की निकासी न होने से जलभराव और गंदगी से लोग परेशान

Wed, 08 Nov 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by waterlogging and filth due to lack of drainage.
-कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

फोटो - 6 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी के वार्ड छह में पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव हो गया है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को वहां से निकलने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

कस्बे के लोगों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी के कारण लोगों का यह से निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानों के आगे जलभराव होने से व्यापारियों का बैठना दुश्वार है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहक दुकान पर आने से कतरा रहे हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

----
रास्ते में जलभराव और गंदगी के कारण दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - अजय जैन
-पानी की निकासी न होने और गंदगी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -डॉ़ देवदास शर्मा
-कई बार पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -शरद
-----
-वार्ड में पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था कराकर जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - राजेश राणा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed