{"_id":"69ff1e2b505f61b11109b093","slug":"on-the-anniversary-of-operation-sindoor-ncc-cadets-created-a-rangoli-of-bharat-mata-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151401-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने बनाई भारत माता की रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने बनाई भारत माता की रंगोली
विज्ञापन
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बामनौली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने रंगोली बनाई और भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान से अवगत कराना था।
प्रधानाचार्य भरतवीर सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने थल, जल और वायु तीनों सेनाओं के अदम्य साहस से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। सेना के जवानों की वीरता के कारण ही ऑपरेशन सिंदूर में सफलता मिली थी। तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि देश के जवान हमारी रक्षा करते हैं। हमें उनके शौर्य और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान कुलदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, जल सिंह तोमर, संजय कुमार, ज्योति, गुड्डन और वंशिका सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।