फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nikay Chunav: will no change in reservation of municipality panchayats report sent from Baghpat to Lucknow

यूपी निकाय चुनाव: नगर पालिका व पंचायतों के आरक्षण में नहीं होगा कोई बदलाव, जिले से शासन को भेजी गई रिपोर्ट

Sat, 08 Apr 2023 09:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Apr 2023 09:59 PM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव : नगर पालिका व पंचायतों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा। जिले से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: will no change in reservation of municipality panchayats report sent from Baghpat to Lucknow
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में नगर पालिका और पंचायतों के आरक्षण में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। यहां वार्डों के लिए मिली 13 आपत्तियों का कमेटी ने निस्तारण करके रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिसमें किसी भी वार्ड का आरक्षण नहीं बदलने की बात कही गई है। इसके अलावा शासन में अध्यक्ष के लिए भेजी गई दो आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया है और उन आपत्तियों के आधार पर भी कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन


शासन से एक सप्ताह पहले तीनों नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के साथ ही वार्डों का आरक्षण जारी किया था। जिस पर आपत्ति मांगने के लिए प्रशासन की तरफ से सूचना जारी की गई। इनमें अध्यक्ष पद के लिए आपत्ति प्रमुख सचिव के नाम सीधी लखनऊ डाक और ऑनलाइन भेजी गई तो वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में आपत्ति दर्ज कराई गई। बड़ौत और बागपत अध्यक्ष पद के लिए दो आपत्ति लखनऊ भेजी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों के लिए यहां 13 आपत्तियां आईं थीं। जिनके निस्तारण के लिए एसडीएम, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारियों की कमेटी बनाई गई। इन सभी ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट सौंपी कि किसी भी वार्ड का आरक्षण बदलने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपत्तियों में किसी ने कोई ऐसा ठोस कारण नहीं बताया, जिससे वार्डों का आरक्षण बदलने की जरूरत है। इसलिए आपत्तियों का निस्तारण करके शासन को रिपोर्ट भेज दी गई।

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

आपत्तियों में एक जैसी बात लिखी
एडीएम प्रतिपाल चौहान के अनुसार अधिकतर लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक ही बात लिखी थी कि वार्ड का आरक्षण पिछले कई बार से ऐसा ही होता आ रहा है, जैसा इस बार हुआ है। इसके अलावा यह भी तर्क दिया था कि वार्ड में दूसरी जाति के वोटर ज्यादा है, लेकिन वार्ड को किसी अन्य के लिए आरक्षित कर दिया गया या अनारक्षित किया गया। इसलिए ही आरक्षण में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की बात कहते हुए रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed