तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख

अमर उजाला

Sat, 8 April 2023

Image Credit : अमर उजाला
अमर उजाला के फोटोग्राफर सुनील कैथवास ने जो वीडियो अपने कैमरे में कैद किया है, उसे देखकर आप भी जरूर भावुक हो जाएंगे।
Image Credit : अमर उजाला

पतंगबाजी का शौक रखने वालों की लापरवाही इंसानों के साथ बेजुबान पक्षियों की जान पर भारी पड़ती है।

Image Credit : अमर उजाला

आए दिन चीनी मांझे से न केवल लोगों की गर्दन कटने की खबर आती है बल्कि आसमान में परवाज भरने वाले परिंदे भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

मेरठ में भी एक भावुक कर देना मामला सामने आया है। फोटोग्राफर सुनील कैथवास के कैमरे में कैद हुआ दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं।

Image Credit : अमर उजाला

आप देख सकते हैं कि चीनी मांझे की चपेट में आकर पक्षी की मौत हो गई है। उसकी गर्दन में मांझा फंसा हुआ है और वो लटका हुआ है।

Image Credit : अमर उजाला

ऊपर एक डाली पर उसका दूसरा साथी इधर-उधर असहाय होकर देखता रहता है। वह घंटों उदासी में बैठा रहा। कहते हैं इंसान तो अपना दर्द किसी से बांटकर हल्का कर लेता है लेकिन, ये बेजुबान पक्षी तो अपना गम भी बयां नहीं कर सकते। 

Image Credit : अमर उजाला

हिमाचल के रमेश की हुई ऑस्ट्रिया की बिरगिट

सोशल मीडिया
Read Now