Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा
बागपत में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यहां पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के वारंट होने के बावजूद एक बेगुनाह रोजेदार को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। हवालात में बंद रोजदार रात भर भूख-प्यास से तड़पता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस की लापरवाही का खामियाजा एक बेगुनाह व्यक्ति को भुगतना पड़ा। यहां पुलिस ने वारंटी की जगह एक बेगुनाह रोजेदार को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया जिसके बाद बेगुनाह को पूरी रात हवालात में काटनी पड़ी। जहां वह पूरी रात भूख-प्यास से तड़पता रहा। मोहल्ले के लोगों के हंगामे के बाद उसे छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार शहर के पुराने कस्बे के रहने आसमोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और उसके वारंट होने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सैकड़ों घर-दुकानें तोड़ने की तैयारी,व्यापारियों में खलबली, अप्रैल में सबसे गर्म रहा शुक्रवार
आसमोहम्मद ने बताया कि उसके खिलाफ कभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और वारंट भी दूसरे व्यक्ति के थे। उसने पुलिस वालों से सही नाम देखने के लिए कहा तो उसे पुलिस की गाड़ी बुलाने की धमकी दी गई। जिसके बाद उसे पकड़कर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया गया।
आरोप लगाया कि रोजे से होने के कारण पूरी रात भूखा तड़पता रहा। उसके परिवार वालों ने भी पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुबह होने पर मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आसमोहम्मद को छोड़ दिया।
उधर, आसमोहम्मद ने कहा कि उसे बिना कारण हवालात में बंद करने वाले पुलिस वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आसमोहम्मद ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर वह एसपी व डीएम से शिकायत करेगा।