फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman attempted suicide by jumping in front of train

विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की

Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman attempted suicide by jumping in front of train
खेकड़ा (बागपत)। गृह कलह के चलते विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। भनक लगने पर आसपास के लोगों ने महिला को ट्रेन की चपेट में आने से पहले ही खींचकर बचा लिया। पता लगने पर पहुंचे परिजन महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब सात बजे खेकड़ा शहर की लाइनपार बस्ती निवासी एक महिला शहर में मुबारिकपुर रेलवे फाटक पर पहुंची। महिला ने गृह कलह के चलते दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। आस पास के लोगों ने समय रहते महिला को बचा लिया। महिला बार बार लोगों को यही कह रही थी कि उसे मर जाने दो, मत बचाओ। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों के पूछने पर महिला ने बताया कि पति के साथ आए दिन उसकी अनबन रहती है। गृह कलह के चलते वह आत्महत्या करना चाहती है। सूचना मिलने पर महिला का पति व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन महिला को समझा बुझा कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed