फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man is finding the shortcomings of others: Gupti Sagar Maharaj

दूसरों की कमियों को ढूंढ रहा इंसान: गुप्ति सागर महाराज

Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Man is finding the shortcomings of others: Gupti Sagar Maharaj
बड़ौत (बागपत)। उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि आज इंसान समाज, घर, परिवार की कमियों को ढूंढने में लगा है। अपनी कमियां को नहीं ढूंढता है। वह यह नहीं देखता की, खुद क्या गलत कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दिगंबर जैन अतिथि भवन में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से किया गया। उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि आज इंसान दूसरे के अच्छे और सहीं काम में भी कमियां ढूंढने में लगा रहता है। दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करता रहता है। खुद वह इस भ्रम में रहता है कि तुझमें कोई कमी नहीं है। ऐसे इंसान हमेशा परेशान रहते है। उपाध्याय श्री ने कहा कि ऐसे प्राणी का ना कही सम्मान होता है अगर कोई करता भी है तो वह सिर्फ अपने काम निकालने के लिए करता है। अगर ढूंढनी ही है तो अपनी कमियां ढूंढों, जिसने अपनी कमियां को ढूंढ लिया और उनको दूर कर लिया, वह इंसान नर से नारायण बन सकता है। सभा का संचालन अमित जैन ने किया। धर्मसभा में पंकज जैन अजय, अनिल सुखमाल, दिनेश, राजकुमार, सिद्धार्थ, आदिश, कृष्णा, संगीता, ममता, मोनिका, पूजा, दीपा आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि शाम को मंदिर जी में गुरु भक्ति हुई। इसमें गीत संगीत के साथ अनुज जैन, प्रदीप जैन ने गुरु वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed