फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindon river water will reach the canals of 12 villages

Baghpat News: 12 गांवों की नहरों में पहुंचेगा हिंडन नदी का पानी

Thu, 31 Jul 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hindon river water will reach the canals of 12 villages
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नहरों का पुनरुद्धार कराने के लिए बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि 12 गांवों से गुजर रही नहरों में हिंडन नदी का पानी छोड़ा जाए ताकि लोगों को पानी मिल सके। उन्होंने रमाला मिल के अधिकारियों को नहरों में दूषित पानी छोड़ने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के 12 गांव असारा, गोपालपुर खड़ाना, इब्राहिमपुर माजरा, गांगनौली, अशरफाबाद थल, नांगल, कंडेरा, बामनौली, रंछाड़, रहतना, बरनावा और फखरपुर शेखपुर से नहरें गुजर रही हैं। यहां वर्षों से पानी नहीं आ रहा है और यह उपेक्षा का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि नहरों का पुनरुद्धार किया जाएगा और इनमें हिंडन नदी का पानी छोड़ा जाएगा ताकि जल संरक्षण किया जा सके और इससे जलस्तर को ऊपर उठाया जा सके। डीएम ने वन विभाग को नदियों के दोनों तरफ पौधरोपण करने के निर्देश दिए ताकि वहां हरियाली लाई जा सके और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन


डीपीआरओ को नहरों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए। रमाला चीनी मिल की ओर से नदी व नहरों में छोड़े जाने वाले दूषित पानी पर नाराजगी जताई गई। कहा कि इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की नियमित जांच की जाए और नहरों में दूषित पानी न छोड़ा जाए। साथ ही कहा कि कोई भी उद्यमी नदियों व नहरों में दूषित पानी न छोड़े और यदि पानी छोड़ता है तो उस पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा व अधिशासी अभियंता सिंचाई रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed