फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High mask lights will cost Rs. 1.25 crores in 87 villages

Baghpat News: 87 गांवों में सवा करोड़ से लगेगी हाईमास्क लाइटें

Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
High mask lights will cost Rs. 1.25 crores in 87 villages
बागपत। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के 87 गांवों में हाईमास्क लाइटें लगाई जाएंगी। जिन पर करीब सवा करोड़ रुपये से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। हाईमास्क लाइटें लगने से गांव रोशनी से जगमग होंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री और बड़ौत विधायक केपी मलिक ने मुख्य विकास अधिकारी को हाईमास्क लाइटों के लिए बजट जारी करने के लिए पत्र लिखा। जिसमें राज्यमंत्री और विधायक केपी मलिक ने गांवों में चयनित जगहों की भी सूची भेजी, जहां हाईमास्क लाइटें लगाई जाएगी। गांवों में पंचायतघरों, ग्राम चौपाल, बारातघर, खेल मैदानों, काॅलेजों के मैदानों समेत अन्य जगहों का चयन किया गया है। इस मामले में कार्यवाहक सीडीओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही हाईमास्क लाइटों के लिए बजट आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- मॉडल शॉप का भूमि पूजन किया

अमीनगर सराय। तेड़ा गांव में सरकारी मॉडल शाॅप का भूमि पूजन किया गया। ग्राम प्रधान निधि शर्मा ने बताया कि मॉडल शॉप से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह, बीडीओ ज्योति बाला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमएलसी ने गेट निर्माण और हाईमास्क लाइटों का प्रस्ताव भेजा
बागपत। एमएलसी धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज ने सूरजपुर महनवा गांव में गेट का निर्माण कराने और हाईमास्क लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव सीडीओ को भेजा। जिसमें उन्होंने गांवों में मंदिरों, खेल मैदानों, हरिजन बस्ती, पंचातघरों में हाईमास्क लाइटें लगाने का प्रस्ताव भेजा।
- 18 से 21 सितंबर तक गांवों में होंगे कार्यक्रम
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी एसडीएम और बीडीओ को 18 से 21 सितंबर तक गांवों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी और अक्षत संचयन करने के निर्देश दिये। जिसके लिए शिलापट पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।


- लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में बुधवार को कर करेत्तर और राजस्व कार्यों की मासिक बैठक में डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कर वसूली करने के निर्देश दिए। डीएम ने कम वसूली करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की हिदायत भी दी। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम निकेत वर्मा, ज्योति शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed