{"_id":"665c6490c4be2513ab0164fb","slug":"ghaziabads-teams-became-winners-in-the-netball-competition-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113735-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेटबाॅल प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीमें बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेटबाॅल प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीमें बनीं विजेता
विज्ञापन
-अहैड़ा गांव के गोपीचंद कॉलेज में हुई उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष व महिला नेटबॉल प्रतियोगिता
फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा के गोपीचंद कॉलेज में चल रही उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष व महिला नेटबॉल प्रतियोगिता में गाजियाबाद की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष व महिला नेटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को महिला वर्ग में पहले सेमीफाइनल में जीबी नगर ने रायबरेली और दूसरे सेमीफाइनल में गाजियाबाद ने वाराणसी को हराया। फाइनल मुकाबले में गाजियाबाद ने जीबी नगर को 11-07 से हराया। इसके अलावा पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गाजियाबाद ने जौनपुर और दूसरे सेमीफाइनल में गौतमबुद्धनगर ने मुजफ्फरनगर को हराया। फाइनल में गाजियाबाद ने गौतमबुद्धनगर को 19-15 से हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के ललित बिष्ट और महिला वर्ग में संजना चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इस मौके पर गोपीचंद काॅलेज के डा. रामकरण सिंह, किरणपाल राणा, डा. प्रमोद प्रधान, शिलांकुर, राज विपिन, विभा चौधरी, निशु राणा मौजूद रहे।