फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fed up with drunken sons and brother-in-law, the woman committed suicide by consuming poison

मां की दर्दभरी दास्तां: दो बेटे और देवर करते थे अभद्र व्यवहार, तंग आकर दे दी जान, आरोपियों पर मुदकमा दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 10:57 PM IST
सार

एक महिला ने अपने दो बेटों और देवर से तंग आकर जान दे दी। दोनों बेटे और देवर आए दिन महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। इसी से तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

विज्ञापन
Fed up with drunken sons and brother-in-law, the woman committed suicide by consuming poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के ट्योढ़ी गांव में दो शराबी बेटों और देवर से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के भाई ने अपने दोनों भांजों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मृतक महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


चांदकौर उम्र 55 पत्नी विनोद ट्योढ़ी गांव की रहने वाली थी। उसके दोनों बेटे और देवर शराब पीने के बाद घर आकर उससे अभद्र व्यवहार करते थे। 30 जुलाई की रात चांदकौर के दोनों बेटे विकास उर्फ कल्लू, मोहन उर्फ छोटे और देवर हरेंद्र उर्फ जोगा शराब पीकर घर पहुंचे। उन्होंने चांदकौर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे तंग आकर चांदकौर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब चांदकौर के भाई मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के इटावा गांव निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र धर्मबीर सिंह को लगी, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


बिजेंद्र ने बताया कि उनकी बहन चांदकौर की शादी 35 साल पहले विनोद निवासी ट्योढ़ी गांव में हुई थी। आरोप लगाया कि उसके भांजे विकास, मोहन और उनकी बहन का देवर हरेंद्र आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसी कारण उनकी बहन ने 30 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह वह चांदकौर को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा

सीओ युवराज ने बताया कि बिजेंद्र की तहरीर पर चांदकौर के बेटे विकास, मोहन और देवर हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विकास और मोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरेंद्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed