फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा

Tue, 02 Aug 2022 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Aug 2022 01:03 PM IST
सार

बिजनौर में मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर एकत्र हो गए। प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस से उलझ गए। इस बीच खूब खींचतान हुई।

विज्ञापन
Hundreds of farmers reached to protest at Collectorate in Bijnor, clashed with the police
पुलिस से उलझते किसान - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है। बिजनौर में मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए बिजनौर कलक्ट्रेट पर सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया तो किसानों की पुलिस से खूब नोकझोंक और जमकर धक्का- मुक्की हुई।



किसानों ने मुफ्त बिजली देने का सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर अधिकारियों के दफ्तर में भरने की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: बागपत में गैस एजेंसी कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंककर 32 हजार लूटे, थाने की पीछे हुई वारदात

चार अगस्त को भाकियू ने भी अधीक्षण अभियंता बिजनौर कार्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। किसानों को मुफ्त बिजली देने की वादा खिलाफी का सरकार पर आरोप लगाते हुए किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर एससी कार्यालय पर भरने की घोषणा की है।

Hundreds of farmers reached to protest at Collectorate in Bijnor, clashed with the police
farmer - फोटो : अमर उजाला

वहीं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है।

Hundreds of farmers reached to protest at Collectorate in Bijnor, clashed with the police
कलक्ट्रेट पहुंचते किसान - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि नलकूपों पर मनमाने ढंग से मीटर लगाने से उन्हें नुकसान है, बिजली बिल दोगुने आ रहे हैं। किसानों ने सरकार पर बिजली किराया संबंधी मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hundreds of farmers reached to protest at Collectorate in Bijnor, clashed with the police
प्रदर्शन करने पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला

किसान अपने साथ नलकूपों से मीटर भी उखाड़कर लाए हैं। पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Hundreds of farmers reached to protest at Collectorate in Bijnor, clashed with the police
कलक्ट्रेट पहुंचते किसान - फोटो : अमर उजाला

वहीं किसानों का कहना है कि बिजली अधिकारी उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं। बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने से नाराज किसान एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसान बेरिकैडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट में पहुंच गए। जहां किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों के निदान को लेकर प्रदर्शन किया और धरना शुरू कर दिया। धरने पर युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों को बिना मीटर के ही बिल देना है, तो अपने हकों के लिए लड़ना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed