फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Enrollment process stuck in basic schools due to the necessity of ration card

Baghpat News: राशन कार्ड की अनिवार्यता से बेसिक स्कूलों में अटकी नामांकन प्रक्रिया, फर्श पर बैठकर कर रहे पढ़ाई

Tue, 02 May 2023 10:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 02 May 2023 10:46 AM IST
सार

एक अप्रैल से नया शिक्षा शुरू हो गया है। लेकिन बड़ौत के स्कूलों में राशन कार्ड की अनिवार्यता से हजारों छात्रों का नामांकन अटक गया है। ऐसे में बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 

विज्ञापन
Enrollment process stuck in basic schools due to the necessity of ration card
प्राचीन प्राथमिक विद्यालय नेहरू रोड पर फर्श पर बैठकर पढ़ते बच्चे

विस्तार

बड़ौत में बेसिक स्कूलों में राशन कार्ड की अनिवार्यता से हजारों छात्रों का नामांकन अटक गया है। प्रेरणा पोर्टल पर इस बार नामांकन होना है, जिसमें राशन कार्ड को प्राथमिकता दी गई है। बिना कार्ड की एंट्री किए प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। स्थानीय स्तर पर इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

विज्ञापन


ऐसे में अभिभावकों की दिक्कतें बढ़ गई है और वे अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में शामिल कराने के लिए आपूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। ऐसे में हजारों बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि नगर निकाय चुनाव में तकरीबन 22 से अधिक शिक्षकों की डयूटी भी लगी हुई है। जिस कारण नामांकन प्रकिया पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुर्लभ: मेरठ में उर्दू में लिखी पहली रामायण और गीता सीसीएसयू में संरक्षित, 122 साल पहले हुआ था प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 530 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 90 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा शुरू हो गया है। ऐसे में सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में नए छात्रों का नामांकन शुरू किया गया है। निकाय चुनाव के चलते नामांकन की रफ्तार पहले ही धीमी है, क्योंकि जनपद में तकरीबन 2200 शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है।

इससे भी बड़ी परेशानी नामांकन पोर्टल पर राशन कार्ड की अनिवार्यता का होना है। हर विद्यालय में नए छात्र का नामांकन करने के दौरान उनका पता, आईडी और फोटो अपलोड करने के साथ ही एक कॉलम राशन कार्ड का आ रहा है।

इस कॉलम में राशन कार्ड के अलावा कोई और आईडी लगाने का भी विकल्प नहीं दिया गया है। तकरीबन 3000 छात्रों के अभिभावकों के पास या तो राशन कार्ड नहीं है या ऐसे छात्र हैं जिनके अभिभावकों के राशन कार्ड में उनका नाम नहीं हैं। 

सरकारी स्कूलों में घट रहे नामांकन
जिले में शहर से लेकर गांवों तक कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। बीएसए कार्यालय के अधिकारियों के संरक्षण से ही ऐसे स्कूल चल रहे हैं। बावजूद इसके इन स्कूल संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जिस कारण परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या घट रही है।

फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चे
सरकार भले ही परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा और व्यवस्था का दावा करती हो, लेकिन जिले के बहुत से परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर तक की व्यवस्था नहीं है। बच्चे अभी भी फर्श पर बैठकर ही पढ़ाई करते हैं। एक ही कमरे के अंदर समस्त कक्षाओं के छात्र बैठते हैं।

कई स्कूलों का जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण उन स्कूलों के बच्चे दूसरे स्कूलों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं विभागीय अधिकारी एक अप्रैल से ही कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों के नई किताबों से पढ़ने का दावा कर रहे थे, लेकिन एक माह बाद भी ऐसा नहीं हो सका है। अधिकांश स्कूलों में सभी बच्चों के पास किताबें नहीं हैं। कुछ बच्चे बिना किताब तो कुछ पुरानी किताबों से पढ़ने को मजबूर हैं।
 
नामांकन प्रक्रिया में राशन कार्ड को इस बार अनिवार्य किया गया है। हर विद्यालय में नए छात्र का नामांकन करने के दौरान उनका पता, आईडी और फोटो अपलोड करने के साथ ही एक कॉलम राशन कार्ड का आ रहा है। इस कॉलम में राशन कार्ड के अलावा कोई और आईडी लगाने का भी विकल्प नहीं दिया गया है। जिस कारण दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने अभिभावकों को जल्द से जल्द राशन कार्ड में बच्चों के नाम शामिल कराने का आह्वान किया है। - वंदना सैनी, एबीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed