फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District got second place in the state in development works

विकास कार्यों में जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
District got second place in the state in development works
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
डीएम ने कहा अब पहले स्थान पर आने के लिए विकास कार्यों में ज्यादा तेजी लाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास कार्यों में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम राजकमल यादव ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 14 जून से 20 जून तक जिले में दो लाख से अधिक लोग योग करेंगे। लोगों को योग के लिए जागरूक करने और आयुष कवच ऐप पर एक्टिविटी अपडेट करने के निर्देश दिए। विश्व योग दिवस पर 21 जून को गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस जून को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 101 जोड़ों का लोकमंच पर विवाह कराया जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने गोवंश जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को गोशालाओं का निरीक्षण कर नर मादा बच्चों को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। उद्योग बंधु ने गोवंश के भूसे के लिए 51 हजार दान करने पर उनकी सराहना की। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, पीडी विद्या नाथ शुक्ला, डीडीओ ब्रज भूषण सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर फहराया जाएगा तिरंगा
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि जिले में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के लिए घर और प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सरकारी वाहनों पर तिरंगा स्टीकर लगाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed