{"_id":"650866160b1fb890fe0778b8","slug":"delhi-chalo-old-pension-rally-teachers-raised-hue-and-cry-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2751-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली चलो पुरानी पेंशन रैली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली चलो पुरानी पेंशन रैली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
-दिगंबर इंटर कॉलेज में अटेवा के पदाधिकारियों ने की बैठक
फोटो संख्या 6
बड़ौत। दिगंबर इंटर कॉलेज में सोमवार को अटेवा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई, जिसमेें आगामी एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से निकाले जाने वाली पुरानी पेंशन रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सुभाष शर्मा व संचालन मनोज ने किया। सुभाष शर्मा ने बताया कि एनएमओपीएस के बैनर तले दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय स्तर की महारैली का शंखनाद दिल्ली में किया जा रहा है, जिसमें देश के शिक्षक एवं कर्मचारी पहुंचकर मांग पूरी न होने पर पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक किसी तरह का शोषण बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में सतपाल राणा, ललित जैन, प्रदीप राठी, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।