फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of three friends: Baraut told family members, went to Murthal to eat parathas on Prince's birthday

तीन दोस्तों की मौत: घरवालों को बताया बड़ौत, प्रिंस के बर्थडे पर पराठे खाने पहुंच गए मुरथल, लौटकर आईं लाशें

Fri, 04 Jul 2025 10:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Jul 2025 10:11 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत से चार दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए मुरथल गए थे। लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो कार में ट्रक की टक्कर लगने के बाद आग लग गई। तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Death of three friends: Baraut told family members, went to Murthal to eat parathas on Prince's birthday
आदित्य धामा, सचिन तोमर और प्रिंस धामा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रिंस धामा की जन्मदिन की पार्टी को लेकर बृहस्पतिवार को सभी दोस्त काफी खुश थे। उन्होंने अपने घर वालों को भी पार्टी में जाने की जानकारी पहले ही दे दी थी। बृहस्पतिवार शाम प्रिंस अपनी स्विफ्ट गाड़ी निकाल रहा था, तभी वहां आया विशाल स्कॉर्पियो से जाने की जिद करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद चारों दोस्त अपने घरवालों को बड़ौत के होटल में खाना खाकर तीन-चार घंटे में वापस आने की बात कहकर चले गए थे। रास्ते में कार्यक्रम बदला तो बरनावा के होटल पर जाने लगे, लेकिन फिर कार्यक्रम बदल गया और मौत चारों दोस्तों को खींचकर मुरथल ले गई। इस तरह मुरथल जाकर पराठे खाने का कार्यक्रम अचानक बना था। जहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

 

Death of three friends: Baraut told family members, went to Murthal to eat parathas on Prince's birthday
सोनीपत के बहालगढ़ में मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
किसान परिवार से हैं तीनों मृतक, एक का भाई सिपाही
बहालगढ़ में हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त किसान परिवार से हैं। मृतक प्रिंस अपने परिवार का इकलौता बेटा था। प्रिंस अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संभालता था। उसके परिवार में पिता रविंद्र, माता बेबी, पत्नी रश्मि व डेढ़ वर्ष का बेटा रह गया है। 
इसके अलावा आदित्य उर्फ शेखर के पिता जितेंद्र धामा भी किसान हैं। उसका बड़ा भाई अंकुर धामा यूपी पुलिस में सिपाही और तहेरा भाई अंकित भी सिपाही है। आदित्य बीटीसी और डी-फार्मा करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके परिवार में मां संगीता, पिता जितेंद्र और भाई अंकुर रह गए हैं। इसके अलावा सचिन तोमर के पिता भी किसान हैं और वह अपने बड़े भाई विक्रांत के साथ बड़ौत में हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संभालता था।
 

मां से विशाल बोला, एक घंटे में आ रहे हैं वापस
प्रिंस के जन्मदिन की पार्टी करने गए विशाल समेत अन्य दोस्त देर रात तक घर नहीं लौटे तो विशाल के पास उसकी मां मंजू देवी ने फोन किया। तब विशाल ने दोस्तों के साथ मुरथल आने और खाना खाने की जानकारी दी। विशाल ने एक घंटे में वापस आने के लिए कह दिया। इसके बाद परिवार वालों को हादसे में तीन दोस्तों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली।
 
विज्ञापन

दोस्तों के शव आते ही बंद हुआ बिनौली का बाजार
बहालगढ़ में हुए हादसे का पता चलते ही मृतकों के परिवार वालों के साथ बिनौली के काफी संख्या में ग्रामीण भी शव लेने सोनीपत चले गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद प्रिंस और आदित्य का शव बिनौली लाया गया। शव आते ही बिनौली के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। इन सभी का दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। उधर, सचिन तोमर की मौत होने से सिरसली गांव में भी शोक छा गया।
 

मृतकों के घर पहुंचे छपरौली विधायक ने दी सांत्वना
तीन दोस्तों की मौत होने का पता चलने पर छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार भी कार्यकर्ताओं के साथ मृतकों के घर पहुंचे। जहां विधायक ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इनके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी मृतकों के घर पहुंचे।
 

दोनों दोस्तों की एक साथ जली चिता
ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस धामा, आदित्य उर्फ शेखर और अन्य युवक काफी गहरे दोस्त थे, जो पिछले कई साल से साथ खेलने से लेकर शादी विवाह कार्यक्रमों में एक साथ ही आते थे। अब हादसे में प्रिंस और आदित्य की मौत हो गई, जिनकी चिता भी एक साथ जली। इसको देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई।
 

राष्ट्रीय निशानेबाज मनु तोमर का भाई है विशाल
हादसे में घायल हुए विशाल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सोनीपत से दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। विशाल एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और उसका छोटा भाई मनु तोमर राष्ट्रीय निशानेबाज हैं। उनके पिता जजवेंद्र तोमर मोबाइल बेचने की दुकान करते हैं।
 

पुरानी वीडियो हो रही वायरल
बहालगढ़ में हुए हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो वायरल की जा रही है, जिसमें स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से भगाई जा रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो हादसे वाली स्कॉर्पियो गाड़ी की है, जो कुछ दिन पुरानी है। हालांकि पुलिस अभी वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं कर रही है।
 

ये है मामला...
बागपत से जन्मदिन मनाने मुरथल ढाबे पर गए चार दोस्तों की स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में बागपत के गांव बिनौली निवासी प्रिंस (28) उसके चचेरे भाई आदित्य (25) और सिरसली गांव निवासी सचिन (25) की मौत हो गई। बिनौली निवासी विशाल (24) की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: सुहागरात पर दुल्हन ने किया संबंध बनाने से इंकार, दूल्हा बोला- लड़की नहीं है ये, नौ पर रिपोर्ट    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed