फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: The bride refused to make relation on the wedding night, the groom said - she is eunuch

Muzaffarnagar: सुहागरात पर दुल्हन ने किया संबंध बनाने से इंकार, दूल्हा बोला- लड़की नहीं है ये, नौ पर रिपोर्ट

Fri, 04 Jul 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Jul 2025 09:43 PM IST
सार

तरंग संगीत केंद्र चलाने वाले अनुकूल कुच्छल ने बताया कि महिला ने डॉक्टर के पास जाने से मना किया तो उसे शक हुआ। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: The bride refused to make relation on the wedding night, the groom said - she is eunuch
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

नई मंडी के तरंग संगीत केंद्र के संचालक अनुकूल कुच्छल ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मित्तल समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, व्यापारी नेता संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताते हुए कोर्ट में अपना पक्ष रखने की बात कही है। 
विज्ञापन

 

पटेलनगर निवासी अनुकूल कुच्छल ने मुकदमा दर्ज कराया कि व्यापारी नेता संजय मित्तल ने साजिश के तहत उसकी शादी बिना दान दहेज के अपने ड्राइवर की बेटी से कराई थी। जल्द शादी का दबाव डालने पर कोर्ट मैरिज की गई। बाद में सामाजिक रस्म पूरी की थी।
शादी के बाद विवाहिता ने शारीरिक रिश्ते बनाने से मना कर दिया था। कहने के बाद भी महिला ने डॉक्टर के पास जाने से मना कर दिया। जब डॉक्टर के यहां लेकर गए तो मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। अपने को अपूर्ण बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों के कहने पर विवाहिता अपने घर चली गई। एक दिन अपनी छोटी बहन के साथ घर आई और घर में रखे लाखों के जेवर लेकर चली गई। परिजनों से गालीगलौज भी की। मामला बढ़ने पर वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा लिया।
विवाहिता ने परिवार न्यायालय में ससुराल वालों के खिलाफ वाद डाल दिया। वादी ने अपनी पत्नी को मंगलामुखी होने का आरोप लगाया है। वादी अनुकूल कुच्छल ने व्यापारी नेता संजय मित्तल व अन्य पर बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने संजय मित्तल, हरि शंकर शर्मा, गणेश, ओमकार कश्यप सहित नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित ने पहले अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे थे। कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लेना बताया गया। सीओ मंडी रुपाली रॉय ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मामले में जांच शुरू की है। उधर, संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को हाईकोर्ट से मिली राहत, जानें शाहनवाज राना वाले केस का क्या है हाल    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed