{"_id":"58b327f94f1c1beb7d8309ac","slug":"threatening-from-jail-phone-calls-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से फोन पर धमका रहा हत्या का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से फोन पर धमका रहा हत्या का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद हत्या का एक आरोपी मोबाइल से अपने गांव के लोगों के पास फोन कर रहा है। किसी से मुलाकात के लिए आने की बात करता है तो किसी को धमका देता है। इसकी पुलिस से शिकायत की । आरोपी की दहशत से मृतक का परिवार काफी दहशत में है।
बिनौली क्षेत्र के एक अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी जेल में बंद है। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी जेल से ही मोबाइल से अपने गांव के लोगों से बात करता है। किसी को मुलाकात करने की बात करता है तो किसी को भुगत लेने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार के बारे में भी धमकी दे रहा है। पहले ही अफसरों ने पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करा रखी है। इसके बाद भी पीड़ित परिवार दहशत में है।
मृतक के भाई ने कहा आरोपी जेल से ही मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। कई लोगों के पास उस नंबर से फोन आ चुके हैं। इसकी पुलिस अफसरों से मौखिक शिकायत की , लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण वे अपने मकान से निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। सीओ (क्र्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा इस तरह की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है इससे पहले भी जनपद की जेल में मोबाइल चलने की पुलिस को शिकायत मिली। छपरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। बाद में अपराधी को दूसरे जेल में शिफ्ट किया था।