फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   stopped marriage of minor in Bargaon

बड़ागांव में रुकवाया नाबालिग का विवाह

Wed, 26 Jul 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा थाना क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ागांव में एक नाबालिग लड़के की शादी की जा रही थी। सीडब्ल्यूसी और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। परिजनों को हिदासत दी यदि शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 बड़ागांव में एक नाबालिग लड़के की शादी की तैयारी चल रही थी। इसकी शिकायत डीएम से की गई। जिलाधिकारी भवानी सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रद्धा गुप्ता को बाल विवाह रुकवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ इसकी शिकायत न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के पास पहुंची। न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी आर यादव और मालती शर्मा ने मामले  को गंभीरता से लिया। मंगलवार को न्यायपीठ और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि खेकड़ा पुलिस के साथ गांव में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नाबालिग लड़के की आयु की पड़ताल की तो शिकायत सच साबित हुई। प्राइमरी स्कूल के कक्षा पांच के सर्टिफिकेट में उसकी उम्र करीब 17 वर्ष पाई गई। इस पर बाल संरक्षण अधिकारी और पुलिस ने लड़के के परिजनों को नाबालिग का विवाह नहीं करने की हिदायत दी और उनसे लिखित में बाल विवाह नहीं करने का शपथ पत्र भी ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed