फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ranveer murder case : chhah log doshmukt

रणवीर हत्याकांड में अनिल सूप समेत छह आरोपी दोषमुक्त

Tue, 25 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सूप गांव में वर्ष 2010 में चुनावी प्रचार करने जा रहे रणवीर की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले की कोर्ट ने सुनाई करते हुए सोमवार को साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। आरोपियों में अनिल सूप समेत छह आरोपी शामिल हैं। एक आरोपी की केस की विचारण के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


 रणवीर की पत्नी रीता देवी ने रमाला थाने में दी तहरीर में बताया था कि वह ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी थी। 20 अक्तूबर 2010 को उसके पति रणवीर, मांगेराम और नरेंद्र निवासी कस्बा दोघट जो रिश्ते के देवर हैं और सूप गांव के सचिन को लेकर सुबह वोट मांगने के लिए गांव में जा रहे थे। रास्ते में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई थी और नरेंद्र और सचिन गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। जानकारी मिलने पर वह और उसकी सास मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


उसने वारदात को अंजाम देकर भागते हुए अनिल और सुनील पुत्र रगवीर, अंकुर और शौकेंद्र पुत्र सतेंद्र, अरविंद उर्फ डबास पुत्र जगवीर, पवित्र पुत्र धर्मवीर, संजय पुत्र समुंदर को देखा था। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। तभी से केस कोर्ट में चल रहा है।  अभियुक्तों के अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया आरोपी पवित्र की केस के विचारण के दौरान मौत हो गई । अन्य आरोपियों का केस एडीजे (द्वितीय) समर पाल सिंह बालियान की कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट में 13 सदस्यों की गवाही हुई। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed