फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police in the street and dacoit at home

गली में पुलिस और घर में डकैत

Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police in the street and dacoit at home
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में डकैती के बाद भयभीत परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केतीपुरा मोहल्ले में शनिवार की रात में करीब 2:30 बजे पुलिस गलियों में गश्त कर रही थी। उसी समय अब्दुल हक के मकान में बदमाश डाका डाल रहे थे। पुलिस का शक राहुल खट्टा के गुर्गे जाहिद लंबू पर है। 
विज्ञापन


डकैती की वारदात के वक्त जैसे ही गली में सायरन बजा, व्यापारी के परिजनों को लगा कि अब डकैत पकडे़ जाएंगे। पुलिस को सूचना मिल गई है। लेकिन उनका ये सोचना गलत साबित हुआ। कुछ बदमाश नीचे गली में भी छिपे हुए थे। पीड़ितों के मुताबिक एक बदमाश के पास फोन आया था।
विज्ञापन


उसको बताया था मोहल्ले में पुलिस आई हुई है। इसके बाद अपराधियों ने पूरे परिवार को चुप कर दिया था। पुलिस के जाने के बाद बदमाश मकान से सामान लेकर भागे थे। पता चलते ही पुलिस टेंशन में आ गई। बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस के साथ सीओ श्वेताभ पांडेय ने रविवार को पुराना कस्बा में कई मकानों में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में 24 और 26 मार्च की है शादी ः व्यापारी के बेटे फाजिल की 24 मार्च और बेटी सिबा और नगमा की शादी 26 मार्च की है। इस कारण पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था और घर में गहने रखे हुए थे। वारदात के समय मकान में व्यापारी अब्दुल हक, उनकी पत्नी नूर जहां, बेटा वकील, बेटी नाजमा, नगमा और सिबा, पुत्रवधू बस्सो, रानी और रुकसाना, पौत्री साईना, सोफिया, बुसरा, उजमा, अरानी और तुबा, पौत्र उजेर, सुभान, मेजाबिन, जैद, असद और उमर के अलावा दो अन्य बच्चे शामिल रहे।

मकान में खाना खाकर गए बदमाश  
पीड़ितों के अनुसार डकैती डालने वाले बदमाशों ने मकान में आराम से खाना खाना, इतना ही नहीं दूध भी पिया। इसके बाद बदमाश घर से   निकले। पीड़ितों के अनुसार डकैती में शामिल बदमाशों की भाषा क्षेत्रीय है। 

कुछ बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा था। जबकि कई बेनकाब थे। इससे पता चलता है कि वारदात में कई बदमाश आसपास के ही हैं। पहचान न हो पाए, इसलिए चेहरे पर कपड़े लपेट रखा था। परिजनों के अनुसार करीब ढाई बजे बदमाश घर पर घुसे और करीब पौने चार बजे तक वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान बदमाशों ने पीड़ितों को कई बार जान से मारने की धमकी दी। वारदात के समय एक बदमाश ने परिवार की एक महिला से पूछा कहां की रहने वाली है। जैसे ही उसने अपने रहने का स्थान बताया, तभी उक्त बदमाश ने अपना मुंह से कपड़ा हटा दिया था।


डकैती दर डकैती, मगर  खुलासा एक भी वारदात का नहीं 
बागपत। जनपद में एक के बाद एक डकैती की वारदात हो रही है। जिस मकान में डकैती हुई है। उसके पास ही दो मकानों में पांच माह पहले डकैती हुई। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड पर बैंक मैनेजर जिनेंद्र कुमार जैन के मकान में डकैती हुई। दोघट क्षेत्र के गैडबरा गांव में कामधेनु दूध की डेयरी में डाका डाला। पुलिस ने उक्त वारदातों में से एक भी वारदात का खुलासा नहीं किया। इससे लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed