फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   four homes theft Badal

भड़ल के चार घरों में चोरी

Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Mon, 27 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
four homes theft Badal
भड़ल गांव में चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भड़ल गांव में शनिवार की रात में चोर ने चार मकानों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। इस दौरान गांव में जाग होने पर बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग हुई। सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। 
विज्ञापन


शनिवार की रात में चोरों ने बिजेंद्र पुत्र बलजोर के मकान पर धावा बोल दिया। बदमाश दीवार फांदकर अंदर मकान में घुसे। इस समय पूरा परिवार एक कमरे में सोया था। बदमाशों ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर 18 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी झुमकी, पांच जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। बदमाश जिस कमरे में परिवार सोया हुआ था, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी। 
विज्ञापन


इस बाद चोर बराबर में स्थित जितेंद्र राणा के मकान में छत के रास्ते घुसे। वहां के भी परिवार एक कमरे में सोया हुआ था। बदमाशों ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने बंद पड़े रणवीर पुत्र आशाराम के मकान पर धावा बोला। बदमाश मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। रणवीर का परिवार बाहर रहता है। वे कभी-कभी गांव में आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोर मोहन सिंह के मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़ने लगे। इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के लोगों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई और ग्रामीण लाठी- डंडे और लाइसेंसी हथियार लेकर बदमाशों की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी हवाई फायरिंग की, लेकिन बदमाश जंगल में भाग गए।

इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन सूचना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की नोंक झोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा यदि पुलिस सूचना के तुरंत बाद गांव पहुंच जाती तो बदमाश पकड़े जाते।


ग्रामीणों ने बताया गांव में तीन माह पूर्व भी चोरी की घटना को अंजाम दिया और बदमाशों ने एक महिला की हत्या भी कर दी थी, पुलिस आज तक भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में बिजेंद्र ने थाने में तहरीर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed