फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dalit shot in dispute

जल चढ़ाने के विवाद में दलित को गोली मारी

Sat, 22 Jul 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dalit shot in dispute
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव हिलवाड़ी में पहले जलाभिषेक करने पर विवाद हो गया। कहासुनी और मारपीट के बाद एक दलित युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे बचाने आए युवक के साथ भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन


घटना को लेकर इस जाट बहुल गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आरोपियों में दो युवक आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 10ः30 बजे की बताई जा रही है। शिवरात्रि पर्व गांव के शिवमंदिर में जलाभिषेक किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक दलित युवक रीटू भी जलाभिषेक के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


वहां कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इन युवकों ने उसके पहले जल चढ़ाने का विरोध किया। बात बढ़ी तो उसके साथ पहले मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी। गांव के ही एक अन्य  जाट युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही मंदिर में भगदड़ मच गई। सूचना पर रीटू के परिजन और उनके पक्ष में भी लोग आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची आैर घायल रीटू को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed