{"_id":"59f77e704f1c1b7a548b9fd4","slug":"91509391984-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के पैर पकड़कर मनचलों ने माफी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के पैर पकड़कर मनचलों ने माफी मांगी
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। क्षेत्र के पिलाना ईंट भट्ठे के बस स्टैंड के समीप दो युवकों को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने महंगा पड़ गया। राहगीरों ने दोनों मनचलों की जमकर धुनाई की। खुद को घिरा देखकर मनचलों ने छात्रा के पैर पकड़कर माफी मांगी।
थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा मेरठ में पढ़ने के लिए जाती है। उसने बताया कि वह रोजाना बस से मेरठ पढ़ने जाती है। पिछले तीन दिन से दो युवक उसका पीछा करते है तथा फब्तियां कसते हैं। आरोप है कि सोमवार को दोनों युवकों ने युवती का दुपट्टा पकड़ लिया। युवती ने दोनों को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने दोनों मनचलों की जमकर पिटाई की और पुलिस में देने की बात कहने लगे। इस पर दोनों ने युवती के पैर पकड़ लिए।