फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधान के पिता समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रधान के पिता समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 08 May 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के पिता समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। बाघू गांव में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से भी क्रास केस दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान के भतीजे की तहरीर पर प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पूर्व प्रधान के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाघू गांव के प्रधान सुमित व पूर्व प्रधान तेजी सिंह पक्षों में रास्ते से ट्रक हटाने को लेकर संघर्ष हुआ। इसमें प्रधान के पिता सुरेंद्र, विनोद, गौतम, विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान के भाई अमित कुमार ने पूर्व प्रधान तेजी सिंह, ओमवीर, कर्मवीर, आकाश, संदीप, कुलदीप, विक्रांत, गौरव, सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पूर्व प्रधान तेजी सिंह के भतीजे ओमवीर की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को प्रधान के पिता सुरेंद्र, विनोद, जतिन, अमित, रिंकू, दशरथ के खिलाफ क्रास केस दर्ज कराया । ओमवीर ने बताया कि वह रविवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे ट्रक लेकर घर आ रहा था। गांव के पास रास्ते पर ट्रक खड़ा कर लघुशंका करने लगा। इसी समय प्रधान पक्ष के लोगों से ट्रक हटाने को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसकी पिटाई कर दी । सूचना पर पूर्व प्रधान तेजी सिंह समेत अन्य लोग वहां आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए । पुलिस ने आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed