फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र से मोबाइल लूटने की कोशिश

छात्र से मोबाइल लूटने की कोशिश

Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
छात्र से मोबाइल लूटने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में रेलवे स्टेशन के सामने नेहरू रोड पर जा रहे एक छात्र का दो युवकों ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने उसे लोहे की रॉड से हमलाकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर एक युवक भाग निकला, जबकि एक को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा।

कुलदीप पुत्र देवेंद्र सिंह बिनौली रोड बड़ौत का रहने वाला है। वह नगर के एक कॉलेज में बीए का छात्र है। मंगलवार की रात में वह पैदल ही रेलवे स्टेशन के सामने नेहरू रोड पर मोबाइल सुनता जा रहा था। तभी रास्ते में दो युवक मिले और उसका मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने उसके सिर में लोहे की रॉड मार दी। इससे वह गिर गया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो दोनों युवक भागने लगे, लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा । पकड़े गए युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र छोटू कमला नगर बड़ौत का रहने वाला बताया है और भागे अपने साथी का नाम भी इसी कॉलोनी का अरुण बताया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और भागे युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed