फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को धुना, पुलिस को सौंपा

युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को धुना, पुलिस को सौंपा

Thu, 25 Apr 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को धुना, पुलिस को सौंपा
बिनौली (बागपत)। जिला मेरठ के मवाना क्षेत्र की एक युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को युवती बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई। पता चलने पर युवती का प्रेमी भी पीछे पीछे वहां भी पहुंच गया। इसका पता युवती के रिश्तेदारों को चला तो उन्होंने युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान युवक चोटिल भी हो गया। इसके बाद युवती के रिश्तेदारों ने मंजनू युवक को पुलिस को सौंपा। दोनों के परिजन थाने में पहुंचे और युवक के माफी मांगने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने के परिजनों के आश्वासन के बाद नसीहत देकर मामला सुलझ गया।
विज्ञापन


युवक ने रोडवेज बस के परिचालक को पीटा
बिनौली (बागपत)।
बुधवार को बड़ौत मेरठ मार्ग पर चलने वाली भैसाली डिपो की एक रोडवेज बस में सवार एक युवक की परिचालक अंकित निवासी कोताना से कहासुनी हो गई। युवक बिनौली में बस से उतरा तो उसने परिचालक को बस से नीचे खींच लिया। इस दौरान युवक ने परिचालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान युवक के सहयोग में कुछ अन्य युवकों ने भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित युवक और उसके सहयोगी मौके से खिसक गए। पुलिस ने परिचालक से वारदात की जानकारी ली। परिचालक ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed