फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आग लगने से मकान मे रखा सात लाख रूपये से अधिक कीमत का सामान जला, छप्पर मे बंधे तीन मवेशी भी झुलसे।

आग लगने से मकान मे रखा सात लाख रूपये से अधिक कीमत का सामान जला, छप्पर मे बंधे तीन मवेशी भी झुलसे।

Thu, 09 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से मकान मे रखा सात लाख रूपये से अधिक कीमत का सामान जला, छप्पर मे बंधे तीन मवेशी भी झुलसे।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में विद्युत लाइन के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लगने पर गुड़ व्यापारी के मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा लाख रुपये का गुड़ सहित करीब सात लाख रुपये का सामान जल गया। साथ ही तीन मवेशी भी झुलस गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने कई घंटे प्रयास कर आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी अमर सिंह कश्यप गुड़ का व्यापार करता है। बुधवार को शाम के समय वह अपने परिवार के साथ मकान में बैठा था। मकान के बाहर उसने पशुओं के लिए छप्पर डाल रखा है। देर शाम करीब आठ बजे मकान के समीप से गुजर रही विद्युत लाइन के तार से निकली चिंगारी ग्रामीण अमर सिंह के छप्पर में जा गिरी। इससे छप्पर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया और आग कुछ ही क्षणों में मकान के अंदर तक पहुंच गई। इससे मकान में रखे रसोई गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। पता लगने पर अमर सिंह व उसके परिजनों में हड़कंप मच गया और सभी लोगों ने मकान से बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मकान में आग लगने से छप्पर में बंधे तीन मवेशी भी झुलस गए। गांव के लोगों ने फोन कर दमकल विभाग को गांव में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि आग लगने से उसके मकान में रखी सत्तर हजार रुपये की नगदी, फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, एक लाख रुपये कीमत का गुड़, सोनू चांदी के आभूषण, आठ कुंतल अनाज, कीमती कपडे़ जल गए और छप्पर में बंधे तीन मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब सात लाख रुपये से अधिक कीमत का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed