फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, तीन युवक गिरफ्तार

घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, तीन युवक गिरफ्तार
बागपत।
विज्ञापन

शहर में नौरोजपुर रोड पर घुड़चढ़ी में तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि नौरोजपुर रोड बागपत निवासी लोकेश पुत्र कृष्णपाल की शुक्रवार की रात में घुड़चढ़ी हो रही थी। देर रात साढ़े 11 बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली की कि घुड़चढ़ी में कुछ युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे हैैं। कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ नौरोजपुर रोड पहुंचे और हर्ष फायरिंग कर रहे नितिन पुत्र विनोद, सन्नी पुत्र राजेंद्र निवासी बड़ौली, अंकुश पुत्र जनक सिंह निवासी सिसाना को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व छह कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने तमंचा लेकर दूल्हे के साथ भी फोटो खिंचवाए। पकड़े गए युवकों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। हथियार कहां से लेकर आए, इसका पता कराया जा रहा है। दूल्हा लोकेश बारात लेकर गया हुआ है। बारात के वापस लौटने से दूल्हे से भी पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन


नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं
बागपत। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी युवा हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे है। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करती है। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग की घटना नहीं रुक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed