फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सपा जिला सचिव पर कातिलाना हमला

सपा जिला सचिव पर कातिलाना हमला

Tue, 01 Jan 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सपा जिला सचिव पर कातिलाना हमला
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

पठानकोट मोहल्ले में सपा के जिला सचिव पर छह-सात युवकों ने कातिलाना हमला किया। उन्हें धारदार हथियारों व तमंचों की बटों से हमला कर घायल किया और उससे 45 हजार की नगदी, सोने की चैन, दो मोबाइल भी लूट लिए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को कोतवाली पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
घायल जाहिद सिद्दीकी पुत्र गफ़्फर पठानकोट मोहल्ले का रहने वाला है, वह सपा का जिला सचिव है। उसकी गुरान रोड पर बर्तन की दुकान है। रविवार की रात्रि वे दुकान बंद कर मस्जिद मेें नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते मेें पांच छह लोगों ने घेर लिया और लोहे की छड़ों, तमंचों के बटों से हमला किया और उसे मरा समझकर उसकी जेब से 45 हजार की नगदी, गले से सोने की चैन व दो मोबाइल भी लूट ले गए। रात्रि मेें ही घायल के भाई शाहिद ने सात लोगों को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस घटना के पीछे बताया जाता है कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने शराब पीकर उधम मचाकर उन्हें पीटा। इस रंजिश को लेकर हमला किया। रात्रि में भी हमलावर परिजनों को जान से मारने की धमकी देते रहे और पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सोमवार की सुबह काफी संख्या मेे लोग कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन, गफ्फार, आबिद, तालिम, अयूब, नफीस, अजगर, फिजू, जगमेहर, बाबू, रसीना, रुकसाना, फरमीना, मुनेश, गुड्डी, शाहिदा, साहिस्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed