फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुकदमा होते ही सिद्धांत की फ्रेड्स लिस्ट से गायब हो गए नाम

मुकदमा होते ही सिद्धांत की फ्रेड्स लिस्ट से गायब हो गए नाम

Thu, 28 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा होते ही सिद्धांत की फ्रेड्स लिस्ट से गायब हो गए नाम
बागपत। नाम और धर्म बदलकर फेसबुक एकाउंट बनाकर किशोरी को अपने जाल में फंसाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही फ्रेंडस लिस्ट से कई नाम भी गायब हो गए। पुलिस उसको पकड़ना तो दूर उसका पता भी नहीं लगा पा रही है। इसके लिए पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें से एक युवक को तो कोतवाली ला रखा है, जो आरोपी युवक का करीबी है।
विज्ञापन

आरोपी युवक शादाब खान निवासी रामपार्क लोनी का रहने वाला है। इसका पता उस समय चल जब 22 दिसंबर से कोतवाली क्षेत्र की लापता किशोरी को उसके परिजनों ने तलाश किया। जानकारी की तो पता चला कि आरोपी अपने ममेरे भाई शोएब निवासी हरचंदपुर और साथी आदित्य निवासी सिसाना के साथ मिलकर लड़की का अपहरण करके ले गया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। फेसबुक चेक किया तो पता चला कि शादाब खान ने अपने एकाउंट सिद्धांत चौधरी के नाम से बना रखा है। इस लड़की को उसने धोखाधड़ी करके अपने जाल में फंसाया है। इसकी फ्रेंडस लिस्ट से मुकदमा दर्ज होने के बाद से कई नाम गायब हो गए है। फिलहाल 524 नाम है। इनमें सैकड़ों लड़कियां भी शामिल है।
विज्ञापन


अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहा शादाब
बागपत। फेसबुक पर शादाब अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहा है। कहीं पर असलाह लिए हुए है तो कहीं पर स्पोर्ट्स गाड़ी पर सवार है।

नाम बदलता रहता है शादाब खान
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शादाब खान नाम बदलकर रखता है। लोनी में उसको सिद्धू के नाम से जानते हैं। इसी कारण उसको पकड़ना मुश्किल हो रहा है।

आरोपी के करीब से पूछताछ कर रही पुलिस
बागपत। पुलिस की दबिश से आरोपी के परिवार के सदस्य घर छोड़कर चले गए है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें उसका करीबी भी शामिल है। हालांकि पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि लड़की की बरामदगी और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शादाब की फेसबुक एकाउंट की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed