फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले चोरी, फिर बदल देते थे ई-रिक्शा के पुर्जे

पहले चोरी, फिर बदल देते थे ई-रिक्शा के पुर्जे

Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पहले चोरी, फिर बदल देते थे ई-रिक्शा के पुर्जे
पहले चोरी, फिर बदल देते थे ई-रिक्शा के पुर्जे
विज्ञापन

बागपत। शहर के मुगलपुरा के एक मकान में पुलिस ने छापामारी कर 10 ई-रिक्शा बरामद की है। यहां चोरी की ई-रिक्शा एकत्र कर उनके पुर्जे बदलकर रिक्शा तैयार किए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छह से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया। उधर, जिले में कई जगह गैंग के सदस्यों की तलाश में छापेमारी की।
मुगलपुरा मोहल्ले के एक मकान में चोरी की ई-रिक्शा लाने की जानकारी पुलिस को मिली। यहां चोरी की ई-रिक्शा एकत्र कर इसके बाद उनके सामान बदलकर नया रिक्शा तैयार किया जाता है । इससे उनकी पहचान खत्म हो जाती है। पुलिस टीम ने छापामारी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई युवकों को पकड़ लिया। उस समय आरोपी ई-रिक्शा के सामान बदल रहे थे। पुलिस को वहां से रिक्शा के अलग हुए उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी पिछले काफी समय से इस कार्य को कर रहे हैं। एसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा मामले की जांच की जा रही है। दस से अधिक रिक्शा को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की कड़ी सुरक्षा में पेशी
बागपत। बलिया जेल से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेशी हुई। परमवीर से मिलने वालों को पुलिस ने खदेड़ा। पुलिस ने कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed