फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब के पैसे न देने पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

शराब के पैसे न देने पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 08 May 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
शराब के पैसे न देने पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक को दो युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि वे उसकी जेब से मोबाइल व हजारों की नगदी भी ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल अमित कुमार पुत्र अजयपाल गुराना गांव का रहने वाला है। वह मंगलवार को घर से भूसे के पैसे देने के लिए गांव में ही जा रहा था। तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसकी जेब से मोबाइल और 20 हजार 700 रुपये भी निकाल लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अमित का कहना है कि कईं दिन से वे उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे और बार बार फोन पर धमकियां भी दे रहे थे। इस संबंध में उसने कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed