फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अफवाह और भ्रम के बीच कटी मिली चोटियां

अफवाह और भ्रम के बीच कटी मिली चोटियां

Tue, 08 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
अफवाह और भ्रम के बीच कटी मिली चोटियां
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट (बागपत)। अफवाह और भ्रम के बीच चोटी कटने की वारदातों का सिलसिला जारी है। जनपद में सोमवार को भी पांच स्थानों पर चोटी कटने के मामले उजागर हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि किसी ने भी चोटी कटते नहीं देखी और न ही पीड़ित परिवार कोई कार्रवाई करना चाहता है। चोटी कटने के मामले उजागर होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
विज्ञापन

डौला गांव के यासीन ने बताया रविवार की रात में उसकी बेटी तराना (15) अपनी माता शकीला के पास चारपाई पर सोई हुई थी। सुबह करीब पांच बजे शकीला उठी तो चारपाई के नीचे चोटी कटी हुई मिली। उसने शोर मचा दिया। बेटी तराना उठ गई। इसके बाद पता चला लड़की की चोटी कटी है। उसका पहना हुआ सूट भी कटा हुआ मिला। उनका कहना है कि मकान के रात में खुद ही दरवाजे बंद किए थे और सोमवार सुबह को खुद ही खोले हैं। मकान में कोई नहीं आया है। घटना से परिवार में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के मांगरौली गांव निवासी आयशा (13) पुत्र मोहम्मद हसन परिवार के साथ रविवार की रात में करीब नौ बजे मकान में टीवी देख रही थी। उसके सिर में अचानक दर्द हुआ। उसने सिर में हाथ फेरकर देखा तो चोटी कटी हुई मिली। उसने शोर मचा दिया। बाद में परिजनों को इसका पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव निवासी अब्दुल हमीद की पत्नी रविवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे मकान की छत पर गई। उसको अचानक झटका लगा। वह बेहोश हो गई। परिजन छत पर गए तो उनको महिला की चोटी कटी हुई मिली। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
बड़ौत के बिजरौल गांव की सरला पत्नी जोगिंद्र रात अपने घर में सो रही थी। सुबह उसके सिर में दर्द हुआ और वह जैसे ही उठी तो उसकी चोटी और बाल कटे पड़े थे। उसे देखकर वह बेहोश हो गई। देखते ही देखते घर में भारी भीड़ जमा हो गई और गांव में दहशत फैल गई। चोटी के बालों में कोई टोटका तो नहीं है। इससे भयभीत परिजन बालों को तालाब में फेंक दिया। इसके पीछे क्या रहस्य है कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। स्वयं सरला ने बताया कि उसने न तो किसी को देखा है और न ही उसे किसी के आने का एहसास हुआ है।
दूसरी तरफ गांव बड़ावद में महिला की चोटी के बाल कटने का मामला सामने आया। राजेंद्र की पत्नी सुदेश का कहना है कि घर में दो बिल्लियों के लड़ने की आवाज आई। उनकी आवाज सुनकर वह घर के अंडर दौड़ी। कुछ देर बाद ही महिला की चोटी कटी मिली। चोटी कटने की जानकारी होते ही महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।


चोटी कटने से महिलाएं दहशत में
बागपत। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के बाद अब वेस्ट यूपी के देहात में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। घर-घर में चोटी कटने की चर्चा है। महिलाओं ने बच्चियों का घर से निकलना बंद कर दिया है। महिलाएं अपने रिश्तेदारों से फोन करके इस बारे में पूछ रही है। चोटी कटने की घटनाओं के कारण अधिकांश महिलाएं दहशत में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं अपने खेतों में भी जाने से कतरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed