{"_id":"5bdf4c13bdec22694c343941","slug":"21541360659-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर घोड़ा दौड़, दो लाख का लगाया दांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर घोड़ा दौड़, दो लाख का लगाया दांव
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रीवर पार्क से पाली गांव तक दो घोड़ा बुग्गी की दौड़ हुई और हार-जीत पर दो लाख रुपये का सट्टा लगा। दोनों बुग्गी के पीछे काफी संख्या में बाइक पर सवार होकर आयोजक दौड़ते रहे। शिकायत करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घोड़ा बुग्गी दौड़ की वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रविवार को सुबह छह बजे के लगभग रीवर पार्क पर सौ से ज्यादा लोग दो घोड़ा बुग्गी लेकर पहुंचे और दौड़ लगाने के लिए उन पर दो लाख रुपये का दांव दिया। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर घोड़ा बुग्गी दौड़ शुरू हो गई। सड़क पर दोनों घोड़ा बुग्गी दौड़ने लगी। पीछे काफी संख्या में बाइकों पर सवार होकर आयोजक चले , जो हुड़दंग मचाते रहे। इससे खेकड़ा की ओर से आने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि सामने से घोड़ा बुग्गी और उसके पीछे काफी संख्या में वाहनों को दौड़ता देखकर वाहन चालक कुछ समझ नहीं पा रहे थे और अचानक उन्हें सामने से आती घोड़ा बुग्गी और वाहनों से बचना पड़ा। हाईवे पर मौत का यह खेल लगभग आधा घंटा बिना रोक टोक के चला, शिकायत करने के बाद भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। दौड़ में अकरम का घोड़ा जीता। इस दौड़ की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घोड़ा मालिक अकरम, साजिद और अकरम पुत्र शौकत निवासी महफूज कॉलोनी बागपत, काला पुत्र इस्लाम निवासी मुगलपुरा बागपत समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम, 13ए एक्ट, 336 आईपीसी के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर घोड़ा बुग्गी की रेस लगाना गलत है। आयोजकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
दौड़ को लेकर दो युवकों में हुई मारपीट
बागपत। हाईवे पर घोड़ा बुग्गी दौड़ में एक या दो नहीं बल्कि अन्य कई लोगों ने भी सट्टा लगाया। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी काला और महफूज कॉलोनी निवासी अकरम ने भी पांच-पांच रुपये घोड़ों पर लगाए। दौड़ के दौरान दोनों के बीच घोड़े की जीत को लेकर मारपीट हुई। काला ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी।