फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेयरमैन मांगेराम यादव और पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक के बेटे भिड़े

चेयरमैन मांगेराम यादव और पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक के बेटे भिड़े

Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन मांगेराम यादव और पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक के बेटे भिड़े
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में चुनाव की रंजिश को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव और पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक के बेटों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से सरे बाजार हथियार लहराए । फायरिंग करने का भी आरोप है। तमंचे और पिस्टल की बटों से दोनों पक्षों में मारपीट हुई। झगड़े में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से आठ युवकों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय निवासी भवनीश शर्मा ने बताया कि वह सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे लक्कड़ बाजार चौराहे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान स्कार्पियो कार में सवार वर्तमान चेयरमैन मांगेराम यादव के बेटे विमल यादव और पंकज यादव दो अज्ञात लोगों के साथ गाड़ी से उतरे और गली गलौज की। आरोप है कि विमल यादव ने लाइसेंसी पिस्टल उस पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने बचाव करने की कोशिश की तो चारों लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिस्टल की बट से चेहरे पर कई वार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। सिंघावली अहीर थाने में विमल यादव, पंकज यादव एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव पक्ष के नरेश कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी अमीनगर सराय ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे वह बुढ़सैनी चौपला से होकर जा रहा था। चौपला पर कस्बे के चार युवक हथियार लेकर खड़े थे। आरोपी ने उससे कहा कि चुनाव में तुमने हमें वोट नहीं दिया है। आज तुम्हें सबक सिखाएंगे। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से गोली चलाई। इसमें वह बाल-बाल बच गया। वह अपनी जान बचाकर भागने लगा, लेकिन चारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोपियों में रोहित शर्मा, पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता अनिल मलिक के बेटे शशांक उर्फ शिवा, बोरिश मलिक, भवनीश उर्फ भानु के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता के पक्ष में एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन
बागपत। झगड़े के बाद पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक के पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर में घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रदर्शन करने वालों को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


सराय में सुलग रही चुनावी रंजिश
अमीनगर सराय। कसबे में चुनावी रंजिश सुलग रही है। कई बार झगड़े हो चुके हैं और दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर अनिल मलिक भी प्रत्याशी थे, लेकिन मांगेराम यादव के सामने वह हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed