फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शोरूम में चोरी का खुलासा नहीं तो बाजार बंद

शोरूम में चोरी का खुलासा नहीं तो बाजार बंद

Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शोरूम में चोरी का खुलासा नहीं तो बाजार बंद
बागपत। एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई 50 लाख रुपये के सामान की चोरी का दस दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग ने कहा केस का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर दिए जाएंगे। सीओ ने उनको आश्वासन दिया कि पुलिस को कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी पंकज जैन के शोरूम पर व्यापारियों के बीच मंगलवार को पहुंचे गर्ग ने कहा पचास लाख की चोरी के केस में पुलिस का ढुलमुल रवैया है। इतने दिन में तो चोरी का खुलासा हो जाना चाहिए था। उन्होंने आईजी राम कुमार से फोन पर वार्ता की और पूरे मामले से उनको अवगत कराया। गर्ग ने कहा सभी व्यापारी 11 अगस्त को आईजी से मेरठ में मिलेंगे। यदि केस का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो बाजार अनिश्चितकालीन बंद कर दिया जाएगा। सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह बैठक स्थल पर पहुंचे और जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसमें नंदलाल डोगरा, कुलभूषण जैन, शिवकुमार गुप्ता, अजय गोपी, सुरेंद्र गोयल, इकराम कुरैशी, लवी जैन, दिनेश वर्मा, संजय रूहेला, पीयूष जैन, संजय, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed