{"_id":"5b37d8604f1c1b624d8b8e73","slug":"201530386528-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर तकाजा करने पहुंचे दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठे पर तकाजा करने पहुंचे दंपति को पीटा
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर रुपये का तगादा करने पहुंचे दंपति को पांच-लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आरोपियों ने पति को बंधक बना लिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पति को बंधन मुक्त कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को बंधन मुक्त कराया।
सिसाना गांव निवासी ब्रजेश पत्नी सचिन ने बताया कि उसका पति सचिन टैक्सी चलाता है। देवरानी के भाई चुन्नू को 54 हजार रुपये उधार दिए थे। अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। चुन्नू सरूरपुर स्थिति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार को पति-पत्नी बाइक से भट्ठे पर चुन्नू के पास रुपये का तगादा करने पहुंचे। आरोप है कि पांच-छह लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उनकी लात घूंसों से पिटाई की। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने उसके पति को बंधक बना लिया। महिला कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को बंधन मुक्त कराकर कोतवाली ले गई। आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ । बंधन बनाने का आरोप गलत है।