फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फ्लोर मिल के मालिक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फ्लोर मिल के मालिक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फ्लोर मिल के मालिक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में चल रही फ्लोर मिल से राशन का गेहूं मिलने के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने फैक्टरी मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फ्लोर मिल से करीब एक सौ क्विंटल गेहूं बरामद हुआ । डीएम ने टीम गठित कर जांच बैठा दी है। राशन डीलर का भी पता लगाया जा रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र बागपत में स्थित श्रीराम इंडस्ट्रीज में सीओ सिटी ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने छापा लगाकर सरकारी गेहूं पकड़ा । फ्लोर मिल से 41 बोरे सरकारी गेहूं और 150 बोरे गेहूं बिना मार्का के बरामद हुए। पकड़े गए गेहूं को कब्जे में ले लिया । फ्लोर मिल मालिक से गेहूं की बारे में जानकारी ली, लेकिन वे कोई जानकारी नहीं दे पाए। पूर्ति निरीक्षक ने देर रात फ्लोर मिल मालिक अजय कुमार और सुपरवाइजर दीपक कुमार निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं फ्लोर मिल में राशन का गेहूं मिलने पर डीएम पवन कुमार ने जांच बैठा दी है। राशन डीलरों की भी जांच शुरू हो गई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। फ्लोर मिल मालिक से पूछताछ होगी।
विज्ञापन


एएमआई की भूमिका पर संदेह
बागपत। जिला पूर्ति निरीक्षक चमन शर्मा ने बताया कि फ्लोर मिल में राशन का गेहूं पकड़े जाने के बाद सरकारी गोदाम के एएमआई की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। जांच में दोषी पाने पर एएमआई और डीलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed