फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंदरों के झुंड ने कई किसानों को काटा

बंदरों के झुंड ने कई किसानों को काटा

Wed, 26 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के झुंड ने कई किसानों को काटा
बड़ौत (बागपत)। राजकीय बीज भंडार पर बंदरों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार को बीज गोदाम पर पहुंचे किसानों पर बंदरों के कई झुंडों ने एक साथ हमला बोल दिया और कई किसानों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख सुनकर बीज भंडार पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खिलौने जैसी बंदूक को दिखाकर बंदरों को भगाया। किसानों ने नगरपालिका से बंदरों को पकड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मकान, दुकान, प्राइवेट या फिर सरकारी दफ्तर, हर जगह बंदरों के झुंड जमा रहते हैं और आने-जाने वाले लोगों पर हमला बोल देते हैं। मंगलवार को बावली, मलकपुर व बड़ौली गांव के कई किसान जब दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने बड़ौली गांव के हरेन्द्र, सुनील व मलकपुर गांव के जितेन्द्र को काट लिया। चीख सुनकर गोदाम इंचार्ज नोरग, एडीओ कृषि रक्षा नरेश व क्लर्क मोनू राणा लाठी-डंडे व खिलौने जैसी बंदूक लेकर बंदरों की तरफ दौडे़, तब बंदर वहां से भागे। इस संबंध में गोदाम इंचार्ज नोरंग का कहना था कि ऐसा कोई दिन नहीं, जब गोदाम पर आने वाले लोगों व कर्मचारियों पर बंदर हमला नहीं बोलते। बंदरों के डर की वजह से विभागीय कार्य पूरा करने के लिए टेबल पर खिलौने जैसे बंदूक रखनी पड़ती है, ताकि बंदरों को भगाया जा सके, लेकिन अब तो बंदरों ने बंदूक से डरना भी बंद कर दिया है। किसानों ने बंदरों को पकड़ने के लिए पालिका अफसरों से मांग उठायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed