{"_id":"5b46641d4f1c1b05278b608d","slug":"181531339805-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल फोटो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने लगाई मुहर, मौत के बाद भी मारी गई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरल फोटो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने लगाई मुहर, मौत के बाद भी मारी गई गोली
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जेल से मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में वायरल हुए दो फोटो का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आता दिख रहा है। बजरंगी की हत्या के बाद वायरल हुए दूसरी तस्वीर में दिख रहे गोली का निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी है। इससे जाहिर है कि मौत के बाद भी बजरंगी को गोली मारी गई।
बागपत जेल से दो फोटो वायरल हुए थे। एक फोटो में मुन्ना बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से पर गोली का निशान नहीं है, जबकि दूसरे फोटो में गोली का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो गया है कि छाती पर गोली मारी गई है। इससे जाहिर है कि वारदात के दौरान ही फोटो खींच गए थे। बजरंगी की मौत के बाद फोटो खींचे गए और फिर से उसे गोली मारी गई। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बजरंगी के शरीर में 13 घाव मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुन्ना बजरंगी को सात गोली मारी गई हैं। इनमें से छह गोली शरीर के बाहर निकल गईं। जबकि एक गोली शरीर में फंस गई है। शरीर में से निकाली गई गोली को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। जेल से घटना स्थल के पास 10 खोखे, 22 गोली और मैगजीन बरामद की गई है। एसपी ने कहा बजरंग हत्याकांड की जांच चल रही है। इस विषय में वह अधिक कुछ नहीं बता सकते हैं।