{"_id":"59adb0534f1c1be6278b5277","slug":"171504555091-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला छात्रावास बनवाने के नाम पर हड़पे लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला छात्रावास बनवाने के नाम पर हड़पे लाखों
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला छात्रावास बनवाने के नाम पर हड़पे लाखों
बड़ौत (बागपत)। दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वाली खेड़ा द्वारा महिला छात्रावास बनवाने के नाम पर यूजीसी दिल्ली से लाखों रुपये लेकर हड़पने का मामला प्रकाश मेें आया है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता बड़ौत की सूर्य नगर गली नंबर एक के रहने वाले हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र भेजकर दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा द्वारा महिला छात्रावास बनवाए जाने के नाम पर यूजीसी दिल्ली से 15 लाख रुपये हड़पने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में शिकायतकर्ता ने बताया कि यूजीसी से महिला छात्रावास निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तो ले लिए गए, लेकिन छात्रावास का निर्माण नहीं कराया गया। महिला छात्रावास का निर्माण केवल फाइलों में ही दिखाकर पूरी धनराशि डकार ली गई। शिकायकर्ता का आरोप है कि उक्त धनराशि तत्कालीन प्राचार्य द्वारा कम्पलीशन सर्टिफिकेट व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर एसके जैन इंजीनियर की फर्जी मोहर व हस्ताक्षर करके प्राप्त की गई है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने डीएम व सीडीओ को जांच कर गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में प्राचार्य ब्रजमोहन ने आरोप को निराधार बताते हुए बताया कि जांच अभी चल रही है। आरोप भी सिद्ध नहीं हुए है।